1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जासूसी कांड: पाक ने भारत में उच्चायोग से छह अफसर वापस बुलाए

जासूसी कांड: पाक ने भारत में उच्चायोग से छह अफसर वापस बुलाए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2016 07:57 am IST,  Updated : Nov 03, 2016 07:57 am IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से 6 अधिकारियों को बुधवार को वापस बुला लिया। भारत द्वारा महमूद अख्तर नाम के पाक अधिकारी को जासूसी गतिविधियों के लिए अवांछित करार दिए जाने

Pak high commission- India TV Hindi
Pak high commission

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से 6 अधिकारियों को बुधवार को वापस बुला लिया। भारत द्वारा महमूद अख्तर नाम के पाक अधिकारी को जासूसी गतिविधियों के लिए अवांछित करार दिए जाने के बाद पाक ने यह कदम उठाया। 27 अक्टूबर को दि‍ल्ली पुलिस ने अख्‍तर को उसके दो सहयोगियों के साथ जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अख्तर को कुछ समय पूछताछ के लिए हिरासत में रखा था और फिर भारत से निष्कासित कर दिया गया। 

पाकिस्तान उच्चायोग के 6 अधिकारी बुधवार को वाघा सीमा से होते हुए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि महमूद अख्तर ने जासूसी मामले में इन 6 अधिकारियों के नाम लिए थे। पाकिस्तानी हाई कमीशन के वीसा विभाग में काम करने वाला महमूद अख्तर पहले आईएसआई का अधिकारी रह चुका है। 

इस बीच ख़बर है कि पाकिस्तान इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यरत दो भारतीय अधिकारियों को वापस भारत भेजा जा सकता है। पाकिस्तान ने इन पर भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का एजेंट होने का आरोप लगाया है। 

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कॉमर्शियल काउंसलर के पद पर कार्यरत राजेश कुमार अग्निहोत्री की पहचान 'रॉ स्टेशन चीफ' के रूप में की है। जबकि, प्रेस इंफॉर्मेशन सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत बलबीर सिंह की पहचान भारतीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी के तौर पर की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत