1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार के डर से ईवीएम की आलोचना हो रही: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

हार के डर से ईवीएम की आलोचना हो रही: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

 Reported By: IANS
 Published : Dec 18, 2017 01:06 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 01:06 pm IST

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस के नेताओं सहित कई अन्य नेताओं ने भी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है। हालांकि, चुनाव आयोग ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

nitish-kumar- India TV Hindi
nitish-kumar

पटना: गुजरात चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस सहित कई नेताओं के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हार के डर से कुछ लोग ईवीएम की आलोचना कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार रात को ट्वीट कर कहा, "हार के डर से चुनाव में ईवीएम की आलोचना हो रही हैं लेकिन ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हुआ है। अब मतदान के अधिकार से कोई किसी को वंचित नहीं कर सकता।"

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस के नेताओं सहित कई अन्य नेताओं ने भी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है। हालांकि, चुनाव आयोग ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

बहरहाल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर मतगणना जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत