1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: पूर्व शिवसेना सांसद गजानन बाबर BJP में हुए शामिल

महाराष्ट्र: पूर्व शिवसेना सांसद गजानन बाबर BJP में हुए शामिल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2017 03:38 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 03:40 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पुणे से पूर्व शिवसेना सांसद गजानन बाबर आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के विधायक बाला भेगड़े ने बताया कि बाबर ने

gajanan babar- India TV Hindi
gajanan babar

मुंबई: महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पुणे से पूर्व शिवसेना सांसद गजानन बाबर आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के विधायक बाला भेगड़े ने बताया कि बाबर ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुणे के प्रभारी मंत्री गिरीश बापट की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के इलाकों में बाबर की पकड़ काफी अच्छी है, जहां अगले महीने चुनाव होने हैं। वर्तमान में पीसीएमसी पर राकांपा का नियंत्रण है, लेकिन हाल के दिनों में उनके कुछ स्थानीय नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

पार्टी प्रवक्ता कांता नलवड़े ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बाबर के शामिल होने से भाजपा की संभावनाएं अब बेहतर हो गई है। बाबर सतारा जिले के गांव किकाली के रहनेवाले है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत