नई दिल्ली: आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। उत्तराखंड में 69 सीटों के लिए एक ही चरण में 15 फरवरी को मतदान हो चुके है जबकि एक सीट पर आज मतदान हुआ। जनता का जनादेश यानी असल नतीजे 11 मार्च को आएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि उत्तराखंड में जनता का मिजाज क्या है। उत्तराखंड में सत्ता की जंग सीधे-सीधे सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है। अब देखना यह है कि उत्तराखंड में क्या कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में कामयाब हो पाती है या फिर बीजेपी सत्ता में आ रही है?उत्तराखंड में जनता का मिजाज क्या है?क्या इस बार उत्तराखंड में बीजेपी के सरकार बनाने का सपना पूरा होगा? क्या कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में कामयाब हो पाएगी? जानिए क्या कहता है इंडिया टीवी-सी वोटर इंडिया का सबसे सटीक EXIT POLLयह भी पढ़ेंEXIT POLL: मणिपुर BJP, पंजाब AAP, यूपी में मामला अटकाPunjab Exit Poll: AAP को बहुमत, सत्तारुढ़ SAD-BJP गठबंधन करारी हार की ओरक्या उत्तराखंड में कमल खिलेगा ?उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 29-35 सीटें, कांग्रेस को भी 29-35 सीटें और अन्य को 2-9 सीटें मिल सकती है। उत्तराखंड में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए।उत्तराखंड में किसकी सरकार?पार्टी सीटबीजेपी- 29-35कांग्रेस- 29-35अन्य- 0-9आगे की स्लाइड में देखिए उत्तराखंड में किसे कितने वोट?उत्तराखंड में किसे कितने वोट?बीजेपी+ 40.5%कांग्रेस 40.4%अन्य 19.2%उत्तराखंड में चमोली जिले की कर्णप्रयाग विधानसभा सीट के लिए आज वोट डाले गए। इस सीट पर राज्य की बाकी सीटों के साथ 15 फरवरी को ही चुनाव होने थे लेकिन इस सीट पर बसपा उम्मीदवार कुलदीप सिंह कनवासी की 12 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव को पुनर्निधारित कर दिया था। इस वजह से 15 फरवरी को राज्य की कुल 70 में से 69 सीटों पर ही मतदान हुआ था।आगे की स्लाइड में देखिए गढ़वाल (उत्तराखंड) में कौन आगे?आगे की स्लाइड में देखिए कुमाऊं (उत्तराखंड) में कौन आगे?आगे की स्लाइड में देखिए मैदानी इलाके (उत्तराखंड) में कौन आगे?