1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट शुरु, कुमारस्वामी सरकार पर छाए 'संकट के बादल'

एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट शुरु, कुमारस्वामी सरकार पर छाए 'संकट के बादल'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2019 08:47 am IST,  Updated : May 22, 2019 08:47 am IST

एग्जिट पोल को बाद और नतीजों से पहले ही कांग्रेस में ठीकरा फोड़ने का खेल शुरू हो गया है। इसके साथ राज्य में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन सरकार के भविष्य को लेकर भी अटकलों का बाजार तेज है।

एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट शुरु, कुमारस्वामी सरकार पर छाए 'संकट के बादल'- India TV Hindi
एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट शुरु, कुमारस्वामी सरकार पर छाए 'संकट के बादल'

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट कर्नाटक में दिखने लगे हैं। वोटों की गिनती से पहले ही कर्नाटक कांग्रेस में बगावत हो गई है। बगावत का झंडा बुलंद किया है पार्टी के सीनियर नेता रोशन बेग ने। बेग का आरोप है कि पार्टी मुसलमान और ईसाइयों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल तो करती है लेकिन चुनाव में टिकट नहीं देती। इसके लिए बेग ने सिद्धारमैया और प्रभारी केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदार ठहराया।

Related Stories

रोशन बेग ने इल्जाम लगाया कि अब कांग्रेस वो पार्टी नहीं रही जो इंदिरा गांधी के जमाने में थी। अब कांग्रेस में न नेताओं की कद्र है, न कार्यकर्ताओं की, सिर्फ पैसा चलता है लेकिन उन्हें बगावत करना महंगा पड़ गया है। पार्टी ने रोशन बेग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बेग ने प्रदेश नेतृत्व पर मुसलमानों और ईसाइयों को टिकट देने में नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

रोशन बेग कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरा हैं लिहाजा उनके बयान पर बवाल मच गया। पार्टी ने फौरन कारण बताओ नोटिस थमाते कार्रवाई की बात कही है। दरअसल, एग्जिट पोल्स में कर्नाटक को लेकर कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल समेत कमोबेश सभी पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी हार का अनुमान जताया गया है।

एग्जिट पोल को बाद और नतीजों से पहले ही कांग्रेस में ठीकरा फोड़ने का खेल शुरू हो गया है। इसके साथ राज्य में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन सरकार के भविष्य को लेकर भी अटकलों का बाजार तेज है। दोनों खेमा एक दूसरे के विधायकों के संपर्क में होने का पहले से दावा करते रहे हैं। 225 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी के 104 विधायक हैं। यानी बहुमत के लिए सिर्फ 8 विधायकों की जरूरत है। रोशन बेग जैसे नेताओं की बगावत गठबंधन के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत