1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश के मंत्रिमंडल में होंगे लालू के बेटे, जदयू देगा नए चेहरों को मौका

नीतीश के मंत्रिमंडल में होंगे लालू के बेटे, जदयू देगा नए चेहरों को मौका

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 01:29 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 02:01 pm IST

पटना: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जदयू के 12 मंत्री होंगे जिनमें से ज्यादातर नए चेहरे होंगे जबकि राजद से मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले मंत्रियों में लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों तेजस्वी और तेज

नीतीश कुनबे में लालू...- India TV Hindi
नीतीश कुनबे में लालू के बेटे और जदयू के नए चेहरे भी

पटना: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जदयू के 12 मंत्री होंगे जिनमें से ज्यादातर नए चेहरे होंगे जबकि राजद से मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले मंत्रियों में लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों तेजस्वी और तेज प्रताप शामिल होंगे। राजभवन में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों की सूची राज्यपाल राम नाथ कोविंद के पास पहुंच चुकी है।

जदयू के सूत्रों के अनुसार, पार्टी से 12 मंत्रियों में नए चेहरे ज्यादा होंगे। मंजू वर्मा, मदन साहनी, शैलेश कुमार और कपिलदेव कामत उन लोगों में से हैं जिन्हें मंत्री पद दिया जाएगा। निवर्तमान मंत्रिमंडल के सदस्यों बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, राजीव रंजन सिंह लल्लन और जय कुमार सिंह को भी नए मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। राजद के 12 मंत्रियों के कोटे से तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अब्दुल गफूर, विजय प्रकाश, चंद्रिका राय, मुंद्रिका सिंह यादव, संतोष निराला, राम विचार राय और शिवचंदर राम को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बारे में राजद सूत्रों ने पुष्टि की।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी से राज्य इकाई के प्रमुख अशोक चौधरी, मदन मोहन झा, अब्दुल जलील मस्तान और अवधेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई जाएगी। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में राजद को 80 सीटें, जदयू को 71 सीटें और कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं। इस प्रकार राजद, जदयू और कांग्रेस के महागठबंध्न को कुल 178 सीटें हासिल हुई हैं।

नई बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।