1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुपवाड़ा के शहीदों पर फारुख अब्दुल्ला ने दिया आपत्तिजनक बयान

कुपवाड़ा के शहीदों पर फारुख अब्दुल्ला ने दिया आपत्तिजनक बयान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2017 09:15 am IST,  Updated : Apr 30, 2017 09:15 am IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला मे हाल ही कुपवाड़ा के शहीदों का अपमान किया है। फारूख अब्दुल्ला ने सुकमा के नक्सली हमले की तुलना कुपवाड़ा के आतंकी हमले से करते हुए ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद उठ सकता है।

farooq abdullah delivered the objectionable statements on...- India TV Hindi
farooq abdullah delivered the objectionable statements on the martyrs of kupwara

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला मे हाल ही कुपवाड़ा के शहीदों का अपमान किया है। फारूख अब्दुल्ला ने सुकमा के नक्सली हमले की तुलना कुपवाड़ा के आतंकी हमले से करते हुए ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद उठ सकता है। नैशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया ने कहा कि कुपवाड़ा के शहीदों की शहादत को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है जबकि सुकमा के शहीदों की कोई बात ही नहीं की जा रही है। (JNU में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पर प्रोफेसर की कार पर हमला)

गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने एक सैन्य शिविर पर हमला बोल दिया था, जिसमें एक कैप्टन समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए और पांच सैनिक घायल हो गए। जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे। जबकि सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा के दोरनापाल के इलाके में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'छत्तीसगढ़ में मारे गए सीआरपीएफ के 25 जवानों पर बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हो रही, जबकि कुपवाड़ा में मारे गए सेना के तीन जवानों पर शोरगुल हो रहा है। ये सब मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत