1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना प्रतिशोध की राजनीति: कांग्रेस

सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना प्रतिशोध की राजनीति: कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2020 04:28 pm IST,  Updated : May 21, 2020 04:28 pm IST

कांग्रेस ने कर्नाटक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि यह प्रतिशोध की राजनीति है और इसके लिए कर्नाटक सरकार को शर्म आनी चाहिए। 

सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना प्रतिशोध की राजनीति: कांग्रेस- India TV Hindi
सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना प्रतिशोध की राजनीति: कांग्रेस Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने कर्नाटक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि यह प्रतिशोध की राजनीति है और इसके लिए कर्नाटक सरकार को शर्म आनी चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे ट्विटर हैंडल से सिर्फ पीएम केयर्स को लेकर ही सवाल किया गया था। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग राजनीतिक प्रतिशोध के तहत इस हद तक चले जाएंगे। कर्नाटक सरकार को शर्म आनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक लोकतंत्र में हैं। लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल उठाने का अधिकार है। हम फिर से सवाल कर रहे हैं जब पीएम केयर्स कोष में पैसा है तो श्रमिकों की मदद क्यों नहीं की जा रही है?’’

गौरतलब है कि पीएम केयर्स फंड के खिलाफ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शिवमोगा जिले में सागर कस्बे की पुलिस ने बुधवार को प्रवीण के वी नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में ‘निराधार आरोप’ लगाकर जनता के बीच अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत