1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2017 08:38 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 08:38 pm IST

देहरादून: उत्तराखंड में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को आज भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। (देश-विदेश की बड़ी खबरें

diwakar bhatt- India TV Hindi
diwakar bhatt

देहरादून: उत्तराखंड में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को आज भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने यहां बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण भट्ट को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है।

पिछले काफी समय से भट्ट को नाम वापसी के लिये मनाने के प्रयास किये जा रहे थे लेकिन कल नाम वापसी की आखिरी तारीख गुजर जाने के बाद आज पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। देवप्रयाग से भाजपा ने विनोद कंडारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पृथक राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शुमार भट्ट प्रदेश की भुवन चंद्र खंडूरी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय सहयोगी उत्तराखंड क्रांति दल उक्रांद के कोटे से सिंचाई मंत्री थे। बाद में वर्ष 2012 में वह भाजपा में शामिल हो गये और देवप्रयाग से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़े मंत्री प्रसाद नैथानी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत