नयी दिल्ली: चार पूर्व प्रधानमंत्रियों के मीडिया सलाहकार रहे पूर्व प्रधान सूचना अधिकारी (पीआईओ) आई राममोहन राव का 83 साल की उम्र में आज निधन हो गया। राव के पारिवारिक मित्रों के मुताबिक, उन्होंने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शाम पौने चार बजे अंतिम सांसें ली जहां उन्हें गुर्दे की बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। (उत्तर प्रदेश में छात्र अब बिना बैग के आएंगे स्कूल, योगी सरकार का ऐलान)
उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। कर्नाटक के दक्षिण केनेरा जिले के रहने वाले राव ने 50 के दशक में सूचना सेवा से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने राजीव गांधी, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और पी वी नरसिंह राव के साथ काम किया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने उनके निधन को भारतीय सूचना सेवा समुदाय के लिए भारी नुकसान है।