1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2017 05:42 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 06:10 pm IST

त्रिपुरा के ढलाई जिले के कमालपुर सबडिविजन से विपक्षी कांग्रेस के एक पूर्व विधायक मनोज कांति देव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विप्लव देव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

bjp- India TV Hindi
bjp

अगरतला: त्रिपुरा के ढलाई जिले के कमालपुर सबडिविजन से विपक्षी कांग्रेस के एक पूर्व विधायक मनोज कांति देव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विप्लव देव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

राज्य मीडिया प्रभारी विक्टर सोम ने संवाददाताओं से कहा, देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में कमालपुर में कल हमारी पार्टी में शामिल हो गए। एक कार्यक्रम में कांग्रेस और सत्तारूढ़ माकपा के 2374 समर्थक भी हमारी पार्टी में शामिल हुए।

देव ने कहा कि लोगों की आकांक्षा के अनुरूप भाजपा में शामिल होना जरूरी था। उन्होंने कहा कि माकपा को सत्ता से हटाना आसान नहीं है क्योंकि कांग्रेस और माकपा के बीच संबंध बहुत गहरा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने देव का स्वागत किया और कहा कि सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है।

मनोज कांति देव ने कहा, पिछले 35 साल में सरकार केवल माकपा कार्यकर्ताओं का संरक्षण करने में व्यस्त रही और आम आदमी को दबाकर रखा। इस सरकार को अपने कारनामों के बारे में लोगों को जवाब देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत