1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अटल के बंगले में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, 6A कृष्ण मेनन मार्ग में होंगे शिफ्ट

अटल के बंगले में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, 6A कृष्ण मेनन मार्ग में होंगे शिफ्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 07:25 pm IST

गृहमंत्री अमित शाह अपना सरकारी बंगला बदलेंगे। शाह को अटल बिहारी वाजपेयी का सरकारी बंगला अलॉट हुआ है। वह अब 6A, कृष्णा मेनन मार्ग के बंगले में शिफ्ट होंगे।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह अपना सरकारी बंगला बदलेंगे। शाह को अटल बिहारी वाजपेयी का सरकारी बंगला अलॉट हुआ है। वह अब 6A, कृष्णा मेनन मार्ग के बंगले में शिफ्ट होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री पद से हटने से लेकर अपनी मृत्यु तक पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इसी बंगले में रहे।

अभी अमित शाह 11 अकबर रोड के सरकारी आवास में रहते हैं।

बता दें कि अमित शाह के गृह मंत्री के तौर पर गृह मंत्रालय में आज उनका छठा दिन है। अमित शाह ने जब से गृहमंत्री का पद संभाला है तभी से हर किसी की नज़र गृह मंत्रालय पर टिकी है। कल अधिकतर सरकारी दफ्तरों में ईद की छुट्टी थी लेकिन इसके बावजूद अमित शाह बुधवार को गृह मंत्रालय पहुंचे। बुधवार को भी अमित शाह ने मंत्रालय में लगातार कई बैठकें की और अधिकारियों से कई मुद्दों पर बात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत