1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एक महिला से चार पुरुष रेप नहीं कर सकते: मुलायम

एक महिला से चार पुरुष रेप नहीं कर सकते: मुलायम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2015 09:51 am IST,  Updated : Aug 19, 2015 09:59 am IST

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का कहना कि एक महिला के साथ चार पुरुष रेप कर ही नहीं सकते। रेप एक व्यक्ति करता है लेकिन मुकदमा तीन और के खिलाफ दर्ज होता

'एक महिला से चार पुरुष...- India TV Hindi
'एक महिला से चार पुरुष रेप नहीं कर सकते'

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का कहना कि एक महिला के साथ चार पुरुष रेप कर ही नहीं सकते। रेप एक व्यक्ति करता है लेकिन मुकदमा तीन और के खिलाफ दर्ज होता है।

मंगलवार को रिक्शा चालकों को मुफ्त ई-रिक्शा वितरण समारोह में मुलायम सिंह ने कहा कि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में गैंग रेप का आंकड़ा नौ प्रतिशत जबकि राजस्थान में रेप का प्रतिशत सात के ऊपर है। इन राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में रेप का औसत दो फीसदी ही है, फिर भी राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार चल रहा है।

गौरतलब है कि एनसीआरबी ने साल 2014 के लिए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के जो आंकड़े जारी किए हैं उनमें देशभर में 2300 गैंगरेप के मामले सामने आए, जिनमें से अकेले 570 मामले उत्तर प्रदेश के हैं।

उन्होंने दावा किया कि रेप की वारदात में दिल्ली की हालत बदतर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने के आरोपों पर मुलायम ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि रेप की घटनाएं खत्म करने के लिए वह नीति बनाएं।

मुलायम ने बदायूं दुष्कर्म हत्याकांड का जिक्र करते हुये पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सीबीआइ जांच से पता चला कि जायदाद के लिए दोनों लड़कियों को चचेरे भाइयों ने मारा था मगर उस समय बिना जांच पड़ताल के सोनिया गांधी का बेटा (राहुल) वहां पहुंच गया।

पिछड़े वर्ग के परिवार के साथ हुई वारदात को दलित परिवार का प्रचारित कर बिहार तक के नेता वहां पहुंच गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत