1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चिदंबरम ने ली केंद्र सरकार पर चुटकी, 'कर्नाटक चुनाव के कारण स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमतें'

चिदंबरम ने ली केंद्र सरकार पर चुटकी, 'कर्नाटक चुनाव के कारण स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमतें'

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2018 06:33 am IST,  Updated : May 03, 2018 06:33 am IST

पूर्व वित्त मंत्री का दावा है कि पिछले वर्ष गुजरात चुनाव के दौरान कई वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई थी...

p chidambaram- India TV Hindi
p chidambaram

नई दिल्ली: भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने आज कहा कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

पूर्व वित्त मंत्री का दावा है कि पिछले वर्ष गुजरात चुनाव के दौरान कई वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई थी।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘ गुजरात चुनाव के कारण जीएसटी दर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई थी। कर्नाटक चुनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इसलिए लगातार होने वाले चुनावों से लोगों को लाभ हो रहा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत