1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: लौट के गायत्री प्रजापति कैबिनेट में आए, 3 बार क्यों छुए CM के पैर?

Video: लौट के गायत्री प्रजापति कैबिनेट में आए, 3 बार क्यों छुए CM के पैर?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2016 06:50 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 08:03 pm IST

लखनऊ: यूपी में समाजवादी परिवार की हालिया रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट विस्तार किया। अखिलेश की कैबिनेट में कुछ ऐसे चेहरों की भी वापसी हुई जिन्हें चंद रोज पहले अखिलेश ने खुद

pti- India TV Hindi
gayatri prajapati Image Source : PTI

लखनऊ: यूपी में समाजवादी परिवार की हालिया रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट विस्तार किया। अखिलेश की कैबिनेट में कुछ ऐसे चेहरों की भी वापसी हुई जिन्हें चंद रोज पहले अखिलेश ने खुद बाहर का रास्ता दिखाया था इन्हीं में एक थे गायत्री प्रजापति। जैसे ही गायत्री प्रजापति की शपथ पूरी हुई वो अखिलेश से लेकर नेताजी तक के चरणों में लोट गए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

समाजवादी सरकार में सत्ता के लिए मची खींचतान की ये दिलचस्प तस्वीर है। 15 दिन पहले जिस गायत्री प्रजापति को अखिलेश ने बर्खास्त किया था, वही गायत्री प्रजापति आज जैसे बार-बार पांव छूकर अखिलेश को प्रसन्न  कर लेना चाहते थे

3 बार क्यों छुए सीएम के पांव?

शपथ लेने के फौरन बाद मंत्री जी अखिलेश के पैर छूते हैं सब कुछ इतना अचानक होता है कि अखिलेश यादव भी हक्के बक्के रह जाते हैं। इसके बाद राज्यपाल राम नाइक बधाई देने के लिए प्रजापति की तरफ हाथ बढ़ा देते हैं ये देखकर रिवायत के मुताबिक अखिलेश भी प्रजापति को बधाई देना चाहते हैं लेकिन प्रजापति फिर उनके पैर छूने लगते हैं। लगभग बचने की कोशिश करते हुए अखिलेश कुर्सी पर बैठ जाते हैं, लेकिन बैठते ही प्रजापति के हाथ एक बार फिर उनके कदमों की तरफ पहुंच जाते हैं।

कुर्सी मिलते ही चापलूसी चालू

ये देखकर सामने बैठ लोग हंसने लगते हैं अखिलेश यादव खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाते। यहां तक कि राज्यपाल राम नाइक भी हंसने लगते हैं। गायत्री प्रजापति यहीं नहीं रुकते अखिलेश का आशीर्वाद लेने बाद गायत्री प्रजापति मुलायम सिंह और शिवपाल का चरण वंदन करने पहुंच जाते हैं। शपथग्रहण समारोह के बीच चापलूसी का ऐसा माहौल बन जाता है कि खुद राज्यपाल को कहना पड़ता है- थोड़ा अनुशासन रखें।

आखिर गायत्री प्रजापति इस तरह सबके चरणों में क्यों झुक रहे थे...वजह ये है-

  • अभी 12 सितंबर को ही अखिलेश ने गायत्री प्रजापति को बर्खास्त कर दिया था
  • गायत्री प्रजापति पर अवैध खनन करवाने का आरोप लगा था
  • लेकिन चाचा शिवपाल के बगावती तेवर और मुलायम के दखल के बाद अखिलेश झुक गए
  • अखिलेश यादव को गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी का फैसला वापस लेना पड़ा
  • यही वजह है कि दोबारा कुर्सी मिलते ही प्रजापति ने समाजवादी पार्टी की अंदरूनी खींचतान में बने त्रिकोण के तीनों किरदारों को सबसे पहले नमन किया

अखिलेश सरकार का ये आठवां कैबिनेट विस्तार था। यूं तो इसमें 10 मंत्रियों ने कैबिनेट पद की शपथ ली लेकिन गायत्री प्रजापति का ये चरण वंदन चर्चा की वजह बन गया।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत