1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने कहा,-'निराश करनेवाला बजट, वित्त मंत्री ने बस शायरी की'

राहुल गांधी ने कहा,-'निराश करनेवाला बजट, वित्त मंत्री ने बस शायरी की'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 01, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Feb 01, 2017 02:57 pm IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज संसद में पेश आम बजट 2017-18 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के किसानों और ग़रीबों के लिए ये बजट निराशाजनक है क्योंकि इसमें इन

rahul-gandhi- India TV Hindi
rahul-gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज संसद में पेश आम बजट 2017-18 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के किसानों और ग़रीबों के लिए ये बजट निराशाजनक है क्योंकि इसमें इन लोगों के लिए कुछ नही है।

राहुल गांधी ने कहा कि वित्त् मंत्री अरुण जेटली ने अपने भाषण में सिर्फ शायरी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले बुलैट ट्रैन लाने की घोषणा की थी जो अभी तक नही आई उल्टे उनके शासनकाल में रेल दुर्घटनाएं बढ़ी ही हैं। वित्त मंत्री रेल सुरक्षा पर कुछ नही बोले।

उन्होंने कहा कि इस बजट से किसानों और ग़रीबों को बहुत उम्मीदें थी लेकिन इसने निराश ही किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत