1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोपालकृष्ण गांधी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा

गोपालकृष्ण गांधी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 02:24 pm IST

उपराष्ट्रपति पद के लिए गांधी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी ने प्रस्तावित किया है। पिछले सप्ताह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अगुवाई में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जन

gopalkrishna-gandhi- India TV Hindi
gopalkrishna-gandhi

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण को विपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू के खिलाफ खड़ा किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए गांधी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी ने प्रस्तावित किया है। पिछले सप्ताह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अगुवाई में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सहित 18 विपक्षी पार्टियों ने गांधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

इससे पहले उपराष्‍ट्रपति चुनाव में सत्‍तारूढ़ एनडीए की तरफ से वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी, लालकृष्‍ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी की मौजूदगी में तकरीबन सुबह 11.30 बजे नामांकन किया है। पर्चा भरने के बाद नायडू ने पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह का आभार व्‍यक्‍त करने के बाद कहा कि पार्टी ने मां की तरह ख्‍याल रखा। उधर कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले यूपीए ने गोपाल कृष्‍ण गांधी को इस पद के लिए अपना उम्‍मीदवार बनाया है। वह भी मंगलवार को ही अपना नामांकन भरेंगे।

नायडू ने अपना नामाकंन-पत्र दाखिल करने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेताओं एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवासों पर मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार शाम को नायडू को राजग की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत