1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बच्चों की मौत पर हिमालय जाकर पश्चाताप करें CM योगी: अलका लांबा

बच्चों की मौत पर हिमालय जाकर पश्चाताप करें CM योगी: अलका लांबा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 04:35 pm IST

आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी को...

alka lamba- India TV Hindi
alka lamba

भदोही (उत्तर प्रदेश): आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर हिमालय जाकर पश्ताचाप करना चाहिए।

अलका ने यहां नगर निकाय चुनावों में आप प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा के बाद संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात मॉडल लेकर आये तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के बी.आर.डी. मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत का मॉडल लेकर आये हैं। योगी आदित्यनाथ को हिमालय पर बैठ कर माला जपना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''योगी आदित्यनाथ को हिमालय पर बैठकर गोरखपुर में हो रही बच्चों की मौत पर माला जपकर पश्चाताप करना चाहिए। इस प्रदेश का मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र (गोरखपुर) में शासन प्रशासन को ठीक नहीं रख सकता। वहां सिर्फ ऑक्सीजन की कमी के चलते इतने बच्चों की मौत हो गई।''

अलका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहती थी पर भाजपा के अध्यक्ष (अमित शाह) ने कांग्रेस के सारे भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर कांग्रेस युक्त भाजपा बना लिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार का 'गुजरात मॉडल' विफल हो चुका है और 2019 के चुनाव में केन्द्र में सत्ता परिवर्तन तय है लेकिन दिल्ली में फिर आप की सरकार बनेगी।

पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बीच इस फिल्म को लेकर ठन गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रानी पद्मावती को राष्ट्रमाता कहते हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौमाता को राष्ट्रमाता बनाना चाह रहे है।

अलका ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विवाद में नहीं है। इसके लिए सेंसर बोर्ड बना है। उन्होंने कहा कि वह यहां वोट मांगने नहीं आई हैं बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता को दिल्ली बुलाने आयी हैं, जहां आप सरकार सस्ती बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और हर घर में मुफ्त पानी दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत