1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकार पूर्वोत्तर के सम्पूर्ण विकास के लिए काम कर रही है: मोदी

सरकार पूर्वोत्तर के सम्पूर्ण विकास के लिए काम कर रही है: मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2016 12:30 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 12:30 pm IST

पूर्वोत्तर के अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

modi- India TV Hindi
modi

नयी दिल्ली: पूर्वोत्तर के अपने दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपनी दो दिवसीय यात्रा की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं । मैं सिक्किम और असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा और नागरिकों से चर्चा करूंगा ।

मोदी ने कई ट्वीट में कहा, हमारी सरकार पूर्वोत्तर के विकास की आकांक्षाओं को पूरा करने और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, कल मैं असम में रहूंगा जहां मैं राज्य के युवाओं तथा पूर्वोत्तर में आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों से संवाद करूंगा ।

प्रधानमंत्री ने कहा, गंगटोक में राज्यों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन होगा । सिक्किम में ऐसा सम्मेलन होने से विशेष तौर पर प्रसन्न हूं । मोदी का वहां आर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी देखने और गंगटोक में आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में सतत विकास, आर्गेनिक खेती और इको टुआरिज्म जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। इन क्षेत्रों को हम प्राथमिकता दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।