1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरुणाचल के राज्यपाल को वापस बुलाया जाए: कांग्रेस

अरुणाचल के राज्यपाल को वापस बुलाया जाए: कांग्रेस

 Written By: IANS
 Published : Dec 18, 2015 11:04 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 11:04 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा को वापस बुलाने की मांग की। पार्टी ने कहा है कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश ने राज्यपाल की 'असंवैधानिक' कार्रवाईयों के

Governor of Arunachal should be called back demands Congress- India TV Hindi
Governor of Arunachal should be called back demands Congress

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा को वापस बुलाने की मांग की। पार्टी ने कहा है कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश ने राज्यपाल की 'असंवैधानिक' कार्रवाईयों के बारे में उसकी राय को सही साबित कर दिया है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संविधान के रक्षक माने जाने वाले राज्यपाल 'असंवैधानिक काम करने के जिम्मेदार बताए गए हैं।' आजाद ने कहा, "राज्य का प्रमुख संविधान के हिसाब से काम नहीं कर रहा है..हम मांग करते हैं कि राज्यपाल को वापस बुलाया जाए।"

राजखोवा ने असम के तेजपुर में संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 'संवैधानिक संकट और कानून एवं व्यवस्था की समस्या है।' एक होटल के कांफ्रेंस हाल में गुरुवार को विधानसभा उपाध्यक्ष टी. नोरबु थोंगडोक समेत 34 विधायकों ने 'शीतकालीन सत्र' में मुख्यमंत्री नाबाम टुकी और उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। इनमें कांग्रेस के 20 बागी विधायक, भाजपा के 11 विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल थे।

इन विधायकों ने कालिखो पुल को नया मुख्यमंत्री चुन लिया था। इन्होंने एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नाबाम रेबिया को भी हटा दिया था। लेकिन, गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राज्य विधानसभा की कार्यवाही पर पहली फरवरी 2016 तक के लिए रोक लगा दी और अगली सुनवाई के लिए 2 फरवरी 2016 की तारीख तय कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।