1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Gujrat Election results 2017: रुझानों पर बोले डिप्टी सीएम नितिन पटेल, 'कहीं कोई इफेक्ट नहीं, सबकुछ परफेक्ट'

Gujrat Election results 2017: रुझानों पर बोले डिप्टी सीएम नितिन पटेल, 'कहीं कोई इफेक्ट नहीं, सबकुछ परफेक्ट'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2017 10:48 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 10:56 am IST

गुजरात के डिप्टी सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन पटेल ने कहा कि लोग कहते रहे कि गुजरात में किसी आंदोलन का कोई इफेक्ट नहीं है, सबकुछ परफेक्ट है और बीजेपी एकबार फिर सरकार बनाने जा रही है।

Nitin Patel- India TV Hindi
Nitin Patel Image Source : ANI

अहमदाबाद: गुजरात के डिप्टी सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन पटेल ने कहा कि लोग कहते रहे कि गुजरात में किसी आंदोलन का कोई इफेक्ट नहीं है, सबकुछ परफेक्ट है और बीजेपी एकबार फिर सरकार बनाने जा रही है। मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद विश्वास से भरे नितिन पटेल ने कहा कि मेरे और सीएम रुपाणी के पीछे चलने की खबर आई लेकिन अब हमलोग आगे चल रहे हैं और चुनाव जीतेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी एकबार फिर सत्ता में वापस आएगी। 

नितिन पटेल ने कहा कि जैसे-जैसे मतगणना का दौर अंतिम दौर में पहुंचेगा नतीजा बीजेपी के पक्ष में आता जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसी आंदोलन का कोई असर नहीं दिखा। अगर असर दिखा तो विकास का जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध रही है। नितिन पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता पूरी तरह से बीजेपी के साथ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत