1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इशरत मुठभेड़ में आरोपी पुलिस अधीक्षक आमीन को सेवा विस्तार

इशरत मुठभेड़ में आरोपी पुलिस अधीक्षक आमीन को सेवा विस्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2016 07:02 am IST,  Updated : Sep 01, 2016 07:02 am IST

अहमदाबाद: वर्ष 2004 में हुए इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी एन.के.आमीन को गुजरात सरकार ने बुधवार को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया। आमीन इस समय माहीसागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर

Ishrat jahan, Amin- India TV Hindi
Ishrat jahan, Amin

अहमदाबाद: वर्ष 2004 में हुए इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी एन.के.आमीन को गुजरात सरकार ने बुधवार को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया। आमीन इस समय माहीसागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवारत हैं। कुछ दिनों पहले सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई की सीबीआई अदालत द्वारा आमीन को आरोपमुक्त किया गया था।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, आमीन को एक सितंबर से एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। वह बुधवार को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।

आपको बता दें इस मामले में डीजी वंजारा और पीपी पांडे सह आरोपी हैं जिन्हें इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी।

अमीन के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए विशेष सीबीआई अदालत ने जमानत दी थी। अमीन प्रोटेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत