नई दिल्ली: पटेल समुदाय के लिए OBC आरक्षण मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 22 वर्षीय नेता हार्दिक पटेल ने आज गुजरात बंद का ऐलान किया है। हार्दिक ने अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। उनको कल कुछ देर के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी और बाद में गुजरात की कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। अहमदाबाद में 13 साल बाद कर्फ्यू लगाया गया है।
उन्होंने कहा, मैं शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। मैं कल गुजरात बंद का आह्वान करता हूं।
उधर, महेसाणा के बाद सूरत के कुछ हिस्सों और उत्तरी गुजरात के तीन कस्बों में कफ्र्यू में लगाया गया है।
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने पूरी घटना पर कहा कि, उन्होंने कहा कि वह घटनाओं पर वह अफसोस जताती हैं और उनकी सरकार सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कराएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी। आनंदीबेन पटेल ने शांति की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी गुजरात के लोगों से अपील है कि वे शांति बनाएं रखें और कानून-व्यवस्था बाधित करने की गतिविधियों में शामिल नहीं हों।’’
अगली स्लाइड में देखें अहमदाबाद में पटेल समुदाय का उग्र प्रदर्शन की तस्वीरें