1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जानें, एक मोची के लिए क्यों रुक गया हरियाणा के CM खट्टर का काफिला

जानें, एक मोची के लिए क्यों रुक गया हरियाणा के CM खट्टर का काफिला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 01:26 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के निकट शाहाबाद शहर से गुजरते हुए एक मोची के लिए अपने काफिले को रोक दिया...

CM Khattar meet cobbler- India TV Hindi
CM Khattar meet cobbler

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के निकट शाहाबाद शहर से गुजरते हुए एक मोची के लिए अपने काफिले को रोक दिया। CM खट्टर इसके बाद अपनी गाड़ी से उतरे और मोची का हाल-चाल जानने के बाद 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सीएम कुरुक्षेत्र के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। शाहाबाद शहर से गुजरते हुए उन्होंने मोची को देखकर अपने काफिले को रुकने का आदेश दिया और फिर उससे मिलने के लिए गाड़ी से उतर पड़े।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब खट्टर की गाड़ी आर्य कॉलेज रोड पर पहुंची तो प्रताप मंडी चौक पर उन्होंने अचानक अपने काफिले को रुकने का आदेश दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी से उतरे और सड़क किनारे बैठकर अपना काम कर रहे बुजुर्ग मोची अजमेर सिंह के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपनी तरफ आता देखकर एक बार तो अजमेर भी हैरान रह गए और अपनी जगह पर खड़े हो गए। अजमेर के पास पहुंचकर सीएम खट्टर ने उनका हालचाल जाना और ऐच्छिक निधि से उन्हें 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।

CM ने अजमेर को लगाया गले

मदद के अलावा मुख्यमंत्री ने अजमेर सिंह को गले भी लगाया। उन्होंने अजमेर को आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके दोनों पोतों को उचित शिक्षा मिले। इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने लिखा कि 'आज शाहबाद में बुजुर्ग अजमेर जी से मिलकर उनका हालचाल पूछा, अजमेर जी लोगों के जूते ठीक करके दो पोतों की जिम्मेदारी भी सम्भालते हैं। ऐच्छिक निधि से उन्हें 50 हज़ार रु. की मदद दी। बच्चों की शिक्षा हेतु अलग से प्रबन्ध किये जायेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत