1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोरोना वायरस: BJP नेता ने राहुल गांधी से पूछा, क्या इटली से आने के बाद एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट कराया है?

कोरोना वायरस: BJP नेता ने राहुल गांधी से पूछा, क्या इटली से आने के बाद एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट कराया है?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 04:23 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और दक्षिणी दिल्ली से पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा है कि क्या उन्होने कोरोना वायरस की जांच के लिए इटली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट करवाया है?

Have Rahul Gandhi taken screening test for Coronavirus at...- India TV Hindi
Have Rahul Gandhi taken screening test for Coronavirus at the airport, asks BJP MP Ramesh Bidhuri

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और दक्षिणी दिल्ली से पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा है कि क्या उन्होने कोरोना वायरस की जांच के लिए इटली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट करवाया है? रमेश बिधूड़ी से दंगाग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली में राहुल गांधी के दौरे पर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। 

रमेश बिधूड़ी ने कहा, ''अच्छी बात है करना चाहिए, लेकिन सावधानी भी लेना चाहिए, पहले एक संक्रमण फैलाया आपने ,ये भारत की आत्मा पर वार है, लोगों को गुमराह किया, आपकी माता जो कांग्रेस की अध्यक्षा हैं उन्होंने लोगों भड़काने वाली की.... पहले दंगे करवाओगे और फिर मलहम लगाने जाओगे, मलहम लगाने जाने से पहले ही आप इटली से होकर आए 6 दिन पहले, और इटली से आने पर क्या आपने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट कराया या नहीं कराया, ये जो कोरोना वायरस बीमारी फैल रही है उसके बारे में आपने सावधानी ली है या नहीं ली है, या वहां (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) भी एक और संक्रमण फैलाने जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत