1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हेमंत सोरेन का ‘राज तिलक’ आज, विपक्ष दिखाएगा अपनी ताकत

हेमंत सोरेन का ‘राज तिलक’ आज, विपक्ष दिखाएगा अपनी ताकत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2019 07:35 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 07:35 am IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर दो बजे सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Hemant Soren- India TV Hindi
Jharkhand Chief Minister (designated) Hemant Soren meets general public and party supporters at his residence in Ranchi Image Source : PTI

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर दो बजे सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामेश्वर उरांव और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे। इस बात की पुष्टि राज्य में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की है।

इस बीच राजभवन के सूत्रों ने बताया है कि मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से उनके साथ शपथ लेने वाले सहयोगियों के नाम शनिवार रात्रि तक नहीं दिए गए, इसलिए जिन मंत्रियों को कल शपथ ग्रहण करनी है, उनके नाम के वारंट हस्ताक्षरित नहीं हुए हैं।

लगेगा विपक्षी दलों का जमघट

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शीर्ष नेताओं शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

इन दिग्गज नेताओं के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अहमद पटेल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, भाकपा के महासचिव डी राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के भी कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है।

कई उद्योगपति भी करेंगे शिरकत

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में कई बड़े उद्योगपति भी शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में टाटा स्टील के एमडी टी वी नरेंद्रन, जेएसपीएल के सीएमडी नवीन जिंदल, डालमिया ग्रुप के एमडी पुनीत डालमिया, डालमिया ग्रुप के ईडी हरमीत सेठी, रूंगटा माइंस के एमडी सिद्धार्थ रूंगटा, इलेक्ट्रोस्टील के एमडी पंकज मलिहान और राहुल शर्मा,एस्सार के उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, बिरला ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद उंडे और बृजेश झा सहित कई उद्योगपति एवं उद्योग जगत से जुड़े लोग उपस्थित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत