1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंदिरा प्रियदर्शिनी कैसे बनीं गांधी, जानिए कुछ कही-अनकही बातें

इंदिरा प्रियदर्शिनी कैसे बनीं गांधी, जानिए कुछ कही-अनकही बातें

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 11:31 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 11:31 am IST

इंदिरा गांधी और फिरोज खान की लव स्टोरी कोई आम लव स्टोरी नहीं थी। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी से शादी करने के लिए फिरोज खान ने धर्म परिवर्तन किया और फिरोज गांधी बन गए।

Indira-Gandhi- India TV Hindi
Indira-Gandhi

नई दिल्ली: आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था। उनकी हत्या 31 अक्टूबर, 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा कर दी गई थी। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समूचे विश्व में हमेशा ही सुर्खियों में रहीं। सन 1971 में बांग्लादेश के निर्माण के बाद तो उन्हें देवी दुर्गा के नाम से भी पुकारा गया था। इंदिरा गांधी का जीवन उनके जीवित रहने के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी चर्चा का विषय बना रहा। तेज-तर्रार इंदिरा ने जो भी किया डंके की चोट पर किया, फिर चाहे वो प्रधानमंत्री बनकर हो या निजी जिंदगी के फैसले हों। अपने स्वभाव के अनुरूप ही इंदिरा नेहरू ने 'इंदिरा गांधी' बनने का फैसला किया। इंदिरा ने अपने पिता जवाहर लाल नेहरू की मरज़ी के खिलाफ जा कर फिरोज खान से शादी की।

-इंदिरा गांधी और फिरोज खान की लव स्टोरी कोई आम लव स्टोरी नहीं थी। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी से शादी करने के लिए फिरोज खान ने धर्म परिवर्तन किया और फिरोज गांधी बन गए।

- इंदिरा गांधी और फिरोज खान के बीच करीबियां इंग्लैंड में बढ़ीं और मार्च 1942 में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ वे शादी के बंधन में बंध गए।
- जवाहर लाल नेहरू ने महात्मा गांधी को इंदिरा गांधी को समझाने के लिए कहा पर इंदिरा कहां मानने वाली थीं।
-इंदिरा गांधी अपने पती फिरोज गांधी के साथ।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत