1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हुर्रियत नेताओं ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से की मुलाकात

हुर्रियत नेताओं ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से की मुलाकात

 Written By: PTI
 Published : Dec 14, 2015 11:43 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 11:48 pm IST

श्रीनगर: हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के दो नेताओं ने आज दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात की ताकि वे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की हाल में हुई इस्लामाबाद यात्रा के बारे

abdul basit- India TV Hindi
abdul basit

श्रीनगर: हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के दो नेताओं ने आज दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात की ताकि वे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की हाल में हुई इस्लामाबाद यात्रा के बारे में चर्चा कर सकें। सुषमा ने पाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी।

हुर्रियत प्रवक्ता अयाज अकबर ने यहां एक बयान में कहा, ‘हुर्रियत अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी की ओर से भेजे गए हुर्रियत के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ डेढ़ घंटे तक विस्तृत बैठक की।’

प्रवक्ता ने कहा कि उन लोगों ने हाल में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी शासकों की इस्लामाबाद में एशिया हार्ट कान्फ्रेंस के मौके पर हुई उस मुलाकात के बारे में विस्तार से बात की जिसमें कश्मीर नीति पर भी चर्चा की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि हुर्रियत के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में गिलानी के निजी सचिव पीर सैफुल्ला और अमलगाम के मुख्य आयोजक अल्ताफ अहमद शाह शामिल थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में उप उच्चायुक्त और पाकिस्तानी उच्चायोग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

अकबर ने कहा, ‘हुर्रियत प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गिलानी का एक संदेश दिया जिसमें यह कहा गया कि पाकिस्तान को अपनी कश्मीर नीति को लेकर निरंतरता और दृढ़ता बनाये रखनी चाहिए तथा जम्मू कश्मीर में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघनों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रेखांकित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।’ प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को कश्मीर की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।