1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. निशाना बनाये जाने से मैं खुश हूं: राहुल गांधी

निशाना बनाये जाने से मैं खुश हूं: राहुल गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2016 03:00 pm IST,  Updated : May 03, 2016 03:00 pm IST

राष्ट्रमंडल खेल और अगस्तावेस्टलैंड मामले में भाजपा द्वारा निशाना बनाये जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह निशाना बनाये जाने से खुश हैं। राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, मुझे हमेशा निशाना बनाया जाता है।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल और अगस्तावेस्टलैंड मामले में भाजपा द्वारा निशाना बनाये जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह निशाना बनाये जाने से खुश हैं। राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, मुझे हमेशा निशाना बनाया जाता है। उनसे भाजपा सांसद किरीट सौमैया के उस पत्र के बारे में पूछा गया था जिसमें प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से राहुल गांधी और रियल इस्टेट डेवलपर के बीच कथित संबंध की जांच करने का आग्रह किया है।

किरीट सौमैया ने आरोप लगाया है कि ग्वीडो हास्चेक नाम कथित बिचौलिया इन दोनों मामलों में जुड़ा है और उसका संबंध क्रिश्चिन मिशेल से है।

इससे पूर्व राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए भाजपा के एक सांसद ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से कहा है कि वह राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में कथित रूप से शामिल एक रियल एस्टेट डेवलपर के साथ उनके संपर्क ‘‘जांचे’’ और आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के एक राजनीतिक सहायक का संबंध अगस्तावेस्टलैंड सौदे के बिचौलिए से है। किरीट सोमैया ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुखों को लिखे गए पत्र में ये आरोप लगाए हैं।

राहुल के सहयोगी कनिष्क सिंह ने सोमैया द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को पूर्णतया आधारहीन, झूठे और छुपे हुए राजनीतिक मकसद से लगाया गया आरोप बताया। एजेंसियों को लिखे गए अपने पुराने पत्रों का हवाला देते हुए सोमैया ने कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिया गुईदो हास्के दोनों घोटालों में हैं और वह वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा घोटाले के क्रिश्टियन माइकल से जुड़ा हुआ है। सोमैया ने कहा, मैं आपसे इन संपर्कों को जांचने और जरूरी कदम उठाने का अनुरोध करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।