1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MCD में 23000 कर्मचारी फर्जी: आप

MCD में 23000 कर्मचारी फर्जी: आप

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2015 08:00 am IST,  Updated : Jul 02, 2015 08:00 am IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में लगभग 23,000 फर्जी कर्मचारी हैं और इनके वेतन पर सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

MCD में 23000 कर्मचारी...- India TV Hindi
MCD में 23000 कर्मचारी फर्जी: आप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में लगभग 23,000 फर्जी कर्मचारी हैं और इनके वेतन पर सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। आप ने दिलीप पांडेय के हवाले से अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रंखलाबद्ध तरीके से ट्वीट करते हुए यह आरोप लगाए।

 
आप ने बुधवार को अपने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली सरकार ने बजट में एमसीडी को 4,000 करोड़ रुपये दिए हैं, इसके बावजूद वह (एमसीडी) अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।'
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया है। दिलीप पांडेय के हलावे से किए गए ट्वीट में पार्टी ने लिखा कि दक्षिणी-दिल्ली नगर निगम को सरकार ने 45 करोड़ रुपये डेंगू व मलेरिया नियंत्रण के लिए दिए थे, लेकिन निगम अभी तक सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया था।
 
ट्वीट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली में एमसीडी बीजेपी के नियंत्रण में है और आम आदमी का कोई भी काम घूस दिए बिना नहीं होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।