1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान में अध्यक्ष ने नामंजूर किया MLA राजकुमार शर्मा का इस्तीफा

राजस्थान में अध्यक्ष ने नामंजूर किया MLA राजकुमार शर्मा का इस्तीफा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 07:28 pm IST

विधायक राजकुमार शर्मा ने चिकित्सकों की हड़ताल से निपटने के विरोध में इस्तीफा दिया था...

rajkumar sharma- India TV Hindi
rajkumar sharma

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने मंगलवार को निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। शर्मा ने चिकित्सकों की हड़ताल से निपटने के विरोध में इस्तीफा दिया था। शर्मा ने चिकित्सकों की हड़ताल से निपटने में सरकार के 'घोर उदासीन रवैये' के विरोध में इस्तीफा दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, तीन पृष्ठों में लिखा गया इस्तीफा सही रूप के मुताबिक नहीं था। इस्तीफा पत्र सामान्य तौर पर एक पन्ने का होता है, जिसमें कारण और सफाई को नहीं दर्शाया जाता।

सूत्रों ने कहा कि शर्मा का इस्तीफा पत्र पढ़ने पर वह एक ज्ञापन जैसा लग रहा था, इसलिए इसे स्वीकार किए जाने की संभावना कम थी।

राजस्थान में चिकित्सकों की हड़ताल पिछले बुधवार को समाप्त हुई। नवम्बर और दिसम्बर में हुई हड़ताल के दौरान चिकित्सकों की गैर मौजूदगी के कारण कथित रूप से करीब 300 मरीजों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत