1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम से अब आई विद्रोह की खबर, किंग चार्ल्स के साथ मीटिंग में एक खिलाड़ी ने जाने से कर दिया था इनकार

पाकिस्तानी टीम से अब आई विद्रोह की खबर, किंग चार्ल्स के साथ मीटिंग में एक खिलाड़ी ने जाने से कर दिया था इनकार

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 03, 2026 03:07 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 03:16 pm IST

इंग्लैंड दौरे के दौरान जहां पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में भारी उठापटक का माहौल देखने को मिल रहा है, तो वहीं अब किंग चार्ल्स के साथ उनकी मीटिंग में एक खिलाड़ी ने वहां जाने से इनकार करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Pakistan Cricket Team With King Charles III- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी किंग चार्ल्स तृतीय के साथ। Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पीसीबी ने जिस तरह से 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर निकालने के फैसला लिया वह पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तानी टीम को अभी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में एक मुकाबला खेलना बाकी है, जो एजबेस्टन के स्टेडियम में 9 सितंबर से खेला जाएगा। वहीं इससे पहले अब पाकिस्तानी टीम में विद्रोह की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें 2 सितंबर को जब पूरा स्क्वाड लंदन स्थित किंग चार्ल्स थर्ड से मिलने पहुंचा तो उसमें स्क्वाड से बाहर किए गए एक खिलाड़ी ने इस मीटिंग में जाने से मना कर दिया था।

पीसीबी के बर्ताव के विरोध में नहीं लिया मीटिंग में हिस्सा

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद जिस तरह से 7 खिलाड़ियों को वापस स्वदेश बुलाने का फैसला लिया उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ी जिसमें बाहर किए गए 7 खिलाड़ी भी शामिल थे उनको पीसीबी की तरफ से क्लेरेंस हाउस में किंग चार्ल्स से मिलने का निर्देश दिया गया था। माना जा रहा है कि सात में से चार खिलाड़ी मुहम्मद अवैस जफर, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद और अली उस्मान इस कार्यक्रम में मौजूद थे। वहीं एक खिलाड़ी ने पीसीबी के बर्ताव के विरोध में मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।

एजबेस्टन टेस्ट में अब साख बचाना सबसे बड़ी चुनौती

इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तानी टीम को जिस तरह से शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा उसमें उनकी तरफ से बिल्कुल भी किसी तरह की फाइट देखने को नहीं मिली। वहीं अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तानी टीम के सामने अपनी साख को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। वहीं प्लेइंग 11 में भी कई बदलाव एक साथ देखने को मिलेंगे। पाकिस्तानी टीम का पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके चलते शान मसूद से कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लेकर बाबर आजम को फिर से सौंपी गई लेकिन अब तक प्रदर्शन में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें

भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2027, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को क्यों नहीं मिली एंट्री

वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, एशियन गेम्स में संभालेंगे जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल