एपस्टीन फाइल में हुए एक नये खुलासे ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स किंग्स-3 के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्र्यू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बांग्लादेश में जारी हिंसा के दौरान 25 दिसंबर का दिन राजनीतिक इतिहास के तौर पर बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद लंदन से ढाका लौट आए हैं।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने 500 साल पुरानी परंपरा तोड़ते हुए वेटिकन में पोप लियो XIV के साथ सिस्टाइन चैपल में प्रार्थना की। पिछले 500 सालों में यह पहली बार है जब किसी ब्रिटिश सम्राट ने कैथोलिक चर्च की धार्मिक सेवा में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बुधवार को उनके जन्मदिन के मौके पर भारत समेत दुनियाभर से बधाइयों का तांता लगा रहा। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने पीएम मोदी को एक खास तोहफा भेजा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजकीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। हालांकि, ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। विंडसर कैसल के पास दो संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को गिफ्ट में एक काफी खास चीज दी है।
लंदन में 'धूम मचाले' की धुन पर किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला का स्वागत न केवल एक यादगार पल बन गया, बल्कि इसने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी।
बॉलीवुड गाने के साथ किंग चार्ल्स और रानी कैमिला का स्वागत किया गया। दोनों की एंट्री पर सुपरहिट देसी गाना बजाया गया और इसे सुनने के बाद देसी नेटिजन्स झूम उठे हैं और ऐसे-ऐसे रिएक्शन्स दे रहे हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सोमवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ट्रूडो ट्रंप द्वारा कनाडा को अमेरिका में मिलाने की धमकी का जिक्र करेंगे।
पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के किंग्स चार्ल्स-तृतीय से फोन पर दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने इस दौरान उनकी सेहत के बारे में भी जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा।
ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी महारानी कैमिला बेंगलुरु में उपचार के लिए तीन दिन तक रुके थे। वह बुधवार को वापस ब्रिटेन रवाना हो गए हैं।
ब्रिटिश पीएम सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति अब ब्रिटेन के राजा से भी ज्यादा हो गई है। उनके संपत्ति में इजाफे का एक मुख्य कारण अक्षता मूर्ति के पास भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस में उनकी हिस्सेदारी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बकिंघम पैलेस ने ये जानकारी दी है और कहा है कि उनका इलाज चल रहा है, उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द पूर्ण तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान खास बात यह रही कि उनके इस कार्यक्रम में भारतीय नर्सों ने भी हिस्सा लिया। इस दिन भी किंग चार्ल्स ने कार्य जारी रखा।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स 75 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर कई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर 400 नर्सों की भव्य पार्टी भी की जा रही है, जिसके होस्ट किंग चार्ल्स होंगे।
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 ने उड़ीसा के बालासोर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपनी गहरी संवेदनाएं भेजी हैं।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी समारोह में शामिल होने के बाद ऐसी बात कह दी कि यूके ने सोचा भी नहीं रहा होगा। वह भी ऐसे मौके पर। दरअसल मामला विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की रिहाई से जुड़ा है, जो फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद हैं।
Charles Coronation as King: थोड़ी देर में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-3 और क्वीन कैमिला की ताजपोशी होने जा रही है. किंग चार्ल्स वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च पहुंच चुके हैं. ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद इस समारोह का आयोजन हो रहा है. इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-3 और क्वीन कैमिला की ताजपोशी होने जा रही है.. ताजपोशी की सारी तैयारियां हो चुकी है.. भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में किंग चार्ल्स-3 ताजपोशी होगी.... किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिया की बग्गी से बकिंघम पैलेस से निकल चुकी है.
संपादक की पसंद