1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. किंग चार्ल्स से ट्रंप की शिकायत करेंगे जस्टिन ट्रूडो, कनाडा को अमेरिका में मिलाने की धमकी का होगा जिक्र

किंग चार्ल्स से ट्रंप की शिकायत करेंगे जस्टिन ट्रूडो, कनाडा को अमेरिका में मिलाने की धमकी का होगा जिक्र

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 03, 2025 08:46 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 09:46 am IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सोमवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ट्रूडो ट्रंप द्वारा कनाडा को अमेरिका में मिलाने की धमकी का जिक्र करेंगे।

किंग चार्ल्स से मिलेंगे जस्टिन ट्रूडो।- India TV Hindi
किंग चार्ल्स से मिलेंगे जस्टिन ट्रूडो। Image Source : AP

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ब्रिटेन की यात्रा पर पहुंचे हुए हैं। सोमवार को ट्रूडो ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करने वाले हैं। मुलाकात के दौरान ट्रूडो किंग चार्ल्स से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शिकायत भी कर सकते हैं। दरअसल, जानकारी के सामने आई है कि जस्टिन ट्रूडो, चार्ल्स के साथ बैठक में कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकी का मुद्दा उठाएंगे।

किंग चार्ल्स पर चुप्पी साधने का आरोप

एपी के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सोमवार को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान वह महाराजा से कनाडा को 51वां राज्य बनाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, किंग चार्ल्स पर ट्रंप की धमकियों पर चुप्पी साधने का आरोप लग रहा है और उनकी आलोचना की जा रही है।

क्या बोले जस्टिन ट्रूडो?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को लंदन में कहा है कि वह किंग चार्ल्स के साथ कनाडाई लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करेंगे। ट्रूडो ने कहा- ‘‘कनाडाई लोगों के लिए इस समय एक राष्ट्र के रूप में हमारी संप्रभुता और हमारी स्वतंत्रता के लिए खड़े होने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।’’

कनाडा के राष्ट्र प्रमुख हैं चार्ल्स

आपको बता दें कि किंग चार्ल्स तृतीय कनाडा में राष्ट्र प्रमुख माने जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कनाडा पूर्व उपनिवेशों के ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का सदस्य है। कनाडा में व्यापक स्तर पर राजशाही विरोधी आंदोलन नहीं होता है। हालांकि, कनाडा को अमेरिकी में मिलाने की ट्रंप की धमकियों पर महाराजा चार्ल्स की चुप्पी ने हाल के दिनों में इस मामले पर चर्चा को बढ़ावा दिया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अमेरिका को लेकर नरम पड़े जेलेंस्की के तेवर, कहा- राष्ट्रपति पद छोड़ दूंगा, मिनिरल डील भी करूंगा, बस मिल जाए ये गारंटी

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध विराम का नया खाका तैयार, ब्रिटेन फ्रांस और यूक्रेन अमेरिका के सामने रखेंगे ये प्रस्ताव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश