ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 के ताजपोशी समारोह में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल होंगे। समारोह से पहले प्रधानमंत्री सुनक ने महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के उत्सव में एक विशेष संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने 1000 साल से अधिक पुराने धार्मिक समारोह में सभी धर्मों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर प्रकाश डाला।
ब्रिटेन में दुनिया की सबसे बड़ी ताजपोशी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज ब्रिटेन के महााजा किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी होगी। करीब 70 वर्ष बाद ब्रिटेन में ताजपोशी का यह समारोह होने जा रहा है। इससे पहले 1953 के समारोह में महारानी एलिजाबेथ तृतीय की ताजपोशी हुई थी। तब वह 27 वर्ष की थीं।
King Charles III की ताजपोशी का कार्यक्रम वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा जो कि एक रॉयल चर्च है। इस चर्च का एक एतिहासिक महत्व है, ये रॉयल चर्च वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हो चुकी है।
Who is Priyanka Mallick: जानिए वंडर गर्ल प्रियंका मल्लिक का सिंगुर से लेकर बकिंघम पैलेस तक का सफर...
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़