1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. उड़ीसा के बालासोर रेल हादसे पर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 ने कही इतनी भावुक बात कि आ जाएंगे आंसू, राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा पत्र

उड़ीसा के बालासोर रेल हादसे पर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 ने कही इतनी भावुक बात कि आ जाएंगे आंसू, राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा पत्र

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 05, 2023 10:20 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 10:20 pm IST

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 ने उड़ीसा के बालासोर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपनी गहरी संवेदनाएं भेजी हैं।

बालासोर रेल हादसा, उड़ीसा- India TV Hindi
बालासोर रेल हादसा, उड़ीसा Image Source : PTI

उड़ीसा के बालासोर रेल हादसे पर सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे देश भी काफी दुःखी हैं। ब्रिटेन उनमें से एक है। उड़ीसा रेल हादसे को लेकर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बहुत ही भावुक संदेश भेजा है। महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक शोक संदेश भेजकर ओडिशा ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा है कि ‘‘मैं और मेरी पत्नी (महारानी कैमिला) बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना की खबर से बेहद व्यथित और दुखी हैं। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

महाराजा चार्ल्स ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे काफी दर्दनाक बताया है। संदेश में महाराजा ने 43 साल पहले की अपनी ओडिशा यात्रा को भी याद किया। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में महाराजा चार्ल्स ने कहा, ‘‘मैं और मेरी पत्नी महारानी कैमिला को इस हादसे के गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उनके  इस बयान को शाही परिवार के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जारी किया गया है। महाराजा चार्ल्स ने अपनी ओडिशा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप जानते हैं कि भारत और भारत के लोगों के लिए हमारे दिलों में खास जगह है। विशेष रूप से 1980 में ओडिशा जाने और उस अवसर पर वहां के कुछ लोगों से मिलने की यादें अब भी मेरे मन में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।