1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. एपस्टीन फाइल के खुलासे से ब्रिटेन में भूचाल, पूर्व प्रिंस एंड्र्यू की बढ़ी मुश्किलें

एपस्टीन फाइल के खुलासे से ब्रिटेन में भूचाल, पूर्व प्रिंस एंड्र्यू की बढ़ी मुश्किलें

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 01, 2026 08:20 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 08:07 am IST

एपस्टीन फाइल में हुए एक नये खुलासे ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स किंग्स-3 के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्र्यू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

ब्रिटेन के किंग्स चार्ल्स-3 (दाएं) और उनके भाई एंड्रूय (बाएं)- India TV Hindi
ब्रिटेन के किंग्स चार्ल्स-3 (दाएं) और उनके भाई एंड्रूय (बाएं) Image Source : AP

लंदनः जेफरी एपस्टीन की फाइल में नाम आने के बाद ब्रिटेन के राजा किंग्स चार्ल्स-3 के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एंड्रूयू  पर दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के अपराधों की जांच कर रही अमेरिकी समिति के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने का दबाव बढ़ गया है। उनके भाई, ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने आरोपों में घिरने के बाद ही उनकी शाही स्थिति रद्द कर दी थी। एपस्टीन के खुलासे में एंड्रूय को एक लेटी महिला के ऊपर घुटने मोड़कर बैठे दिखाया गया है।

एपस्टीन फाइल में 30 लाख से अधिक पन्ने

एपस्टीन फाइल से जारी नवीनतम दस्तावेजों के जारी होने के बाद दुनिया भर में हड़कंप है। इसमें एंड्र्यू का भी नाम है। ऐसे में उन पर जांच का यह दबाव और तेज हो गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को एपस्टीन से जुड़े 30 लाख से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज जारी किए, जिसमें एंड्रयू की एक तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में वे जमीन पर लेटी एक अज्ञात महिला के ऊपर घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं, हालांकि इसके साथ कोई अतिरिक्त विवरण या संदर्भ नहीं दिया गया है। एक अन्य सोर्स में दावा किया गया है कि वह महिला रशियन थी। 

एक अन्य महिला से यौन संबंध बनाने को ब्रिटेन ले गए

एपस्टीन फाइल में हुए सनसनीखेज खुलासे के अनुसार एक अन्य नई महिला ने आरोप लगाया है कि एपस्टीन ने 2010 में उसे ब्रिटेन ले जाकर तत्कालीन प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। महिला का दावा है कि यह घटना विंडसर एस्टेट स्थित एंड्रयू के शाही निवास रॉयल लॉज में हुई। उसके बाद उसे बकिंघम पैलेस का भ्रमण कराया गया और वहां चाय पिलाई गई। यह आरोप लगाने वाली दूसरी महिला है। 

17 साल की लड़की के साथ भी यौन संबंध बनाने का आरोप

एक अन्य घटना में इससे पहले वर्जीनिया गिउफ्रे ने 2001 में 17 साल की उम्र में एंड्रयू के साथ यौन संबंध का आरोप लगाया था। हालांकि एंड्रयू लगातार सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं। नवीनतम मामले में उनकी ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं जापान की यात्रा पर गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को इस संबंध में कहा, "मैंने हमेशा एपस्टीन के कृत्यों से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता देते हुए मामले पर विचार किया है। 

एपस्टीन के पीड़ितों को ही पहली प्राथमिकता देनी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "माफी मांगने की बात एंड्रयू का मामला है, लेकिन गवाही देने के संदर्भ में, मैंने हमेशा कहा है कि जिसके पास भी जानकारी है, उसे वह जानकारी किसी भी रूप में साझा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि आप ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आप पीड़ित-केंद्रित नहीं हो सकते।"

एंड्र्यू से पूछताछ का बढ़ने लगा दबाव

यह विवाद कई वर्षों से चल रहा है। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्यों ने एंड्रयू से पूछताछ की मांग की है। ताकि एपस्टीन के सहयोगियों और सक्षमकर्ताओं की पहचान हो सके। दस्तावेजों में एंड्रयू द्वारा एपस्टीन को बकिंघम पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित करने के ईमेल भी शामिल हैं, जो एपस्टीन की सजा के बाद की दोस्ती को दर्शाते हैं। ये खुलासे ब्रिटिश राजपरिवार के लिए नई शर्मिंदगी का कारण बने हैं, और एंड्रयू पर अमेरिकी जांच में सहयोग करने का दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें

बिना निकाह किए कपल ने पार्क में खुलेआम बनाया यौन संबंध, शरिया पुलिस ने दी ऐसी सजा कि लड़की हो गई बेहोश

रूस में पहली बार एक साथ आसमां में दिखे 4 चंद्रमा, अद्भुद खगोलीय घटना से दुनिया हैरान; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश