1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में JDS-कांग्रेस सरकार के लिए संकट गहराया, निर्दलीय विधायक ने मंत्रीपद छोड़ समर्थन लिया वापस

कर्नाटक में JDS-कांग्रेस सरकार के लिए संकट गहराया, निर्दलीय विधायक ने मंत्रीपद छोड़ समर्थन लिया वापस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2019 11:48 am IST,  Updated : Jul 08, 2019 01:01 pm IST

Karnataka Crises: कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के लिए संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Independent MLA withdraws support from JDS-Congress government in Karnataka- India TV Hindi
Independent MLA withdraws support from JDS-Congress government in Karnataka

बेंगलुरु। कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार के लिए संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिस निर्दलीय विधायक की बैसाखी के सहारे मुख्यमंत्री  एचडी कुमारस्वामी सरकार टिकी हुई थी उस निर्दलीय विधायक नागेश ने मंत्री पद छोड़ते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 13 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं जिससे राज्य की JDS-कांग्रेस सरकार अब अल्पमत में नजर आ रही है।

225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 113 विधायकों की जरूरत होती है। कांग्रेस और JDS ने मिलकर सरकार बनाई थी साथ में एक बसपा और 1 निर्दलीय विधायक का भी उनको समर्थन था। 225 विधायकों में कांग्रेस के 79 (स्पीकर सहित), JDS के 37, भाजपा के 105, सपा का 1, 1 निर्दलीय और 1 मनोनीत विधायक है।

सरकार में शामिल 13 विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और अब निर्दलीय विधायक ने भई मंत्रीपद छोड़ सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। ऐसी स्थिति में सरकार चलाने के लिए कम से कम 106 विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन मौजूदा स्थिति में JDS-कांग्रेस के पास इतने विधायक नजर नहीं आ रहे जबकि विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के पास 105 विधायक हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत