नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आज उपराज्यपाल नजीब जंग के घर के बाहर स्याही फेंकी गई। वे मीडिया से बात कर ही रहे थे कि किसी ने उन पर स्याही फेंक दी। मनीष सिसोदिया नजीब जंग से मिलने पहुँचे थे।
मनीष सिसोदिया रविवार को ही फिनलैंड के दौरे से लौटे थे। स्याही फेंके जाने के बाद सिसोदिया ने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस और बीजेपी के लोग हैं।
LG नजीब जंग ने फिनलैंड दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दौरा रद्द कर दिया था और उन्हे फौरन वापल लौटने को कहा था। दिल्ली में फैली बीमारियों का हवाला देते हुए LG ऑफिस ने सिसोदिया को फैक्स भेजा था।
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया फैलने के दौरान उनके विदेशी दौरे पर सवाल भी उठे थे।