नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार से भारत दौरे पर हैं। रविवार की तरह सोमवार को भी समारोहों का दौर जारी रहा और इजरायल के PM नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। हैदराबाद हाउस में PM मोदी और इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बैठक हुई और दोनों देशों के बीच 9 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन समझौतों की जानकारी दी। आइए, जानते हैं पूरा घटनाक्रम:
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- भारत और इजरायल की दोस्ती का 'गोल्डन युग' शुरू, दोनों देशों के बीच हुए 9 अहम समझौते
भारत और इजरायल की दोस्ती का 'गोल्डन युग' शुरू, दोनों देशों के बीच हुए 9 अहम समझौते
इजरायल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार से भारत दौरे पर हैं। अपनी 6 दिनों की यात्रा के दूसरे दिन इजरायली प्रधानमंत्री ने PM नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक की...
LIVE Updates: दोनों देशों के बीच 9 अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
-
2:11 PM (IST) Jan 15, 2018
भारत दौरे पर आने से पहले मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश थे कि हम बॉलीवुड जा रहे हैं: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू
-
2:11 PM (IST) Jan 15, 2018
भारत और इजरायल दोनों ही देश आंतकी हमलों के दर्द को जानते हैं। हमें याद है मुंबई पर किया गया आतंकी हमला: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू
-
2:10 PM (IST) Jan 15, 2018
-
2:10 PM (IST) Jan 15, 2018
आपकी इजरायल यात्रा महत्त्वपूर्ण थी क्योंकि यह पहली बार था जब हमारे देश का एक भारतीय नेता ने दौरा किया था: PM मोदी से नेतन्याहू
-
2:09 PM (IST) Jan 15, 2018
नेतन्याहू ने PM मोदी से कहा, आप एक क्रांतिकारी नेता हैं। आपने भारत में क्रांतिकारी बदलाव किया है और इसे भविष्य की तरफ ले जा रहे हैं।
-
2:05 PM (IST) Jan 15, 2018
इजरायल और भारत दोनों का ही इतिहास हजारों साल पुराना है। हम अपने रिश्ते में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं: बेंजामिन नेतन्याहू
-
2:02 PM (IST) Jan 15, 2018
दोनों देशों के लोगों को करीब लाने के लिए इजरायल में एक इंडियन कल्चरल सेंटर जल्द खुलेगा: PM मोदी
-
2:02 PM (IST) Jan 15, 2018
हम साइबर सुरक्षा, फिल्म और ऑयल जैसे क्षेत्रों में भी इजरायल के साथ मिलकर काम करेंगे: PM मोदी
-
2:01 PM (IST) Jan 15, 2018
भारत और इजरायल के बीच फिल्म, होम्योपथी और ऑल्टरनेटिव मेडिसिन समेत कुल 9 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
-
1:59 PM (IST) Jan 15, 2018
-
1:59 PM (IST) Jan 15, 2018
हमारे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण पल है, मैं इजरायल के पीएम का उनके भारत दौरे पर फिर से स्वागत करता हूं: PM मोदी
-
1:58 PM (IST) Jan 15, 2018
भारत और इजरायल के बीच साइबर सुरक्षा, साइंस और टेक्नॉलजी पर हुए अहम समझौते।
-
1:50 PM (IST) Jan 15, 2018
-
1:50 PM (IST) Jan 15, 2018
पेट्रोलियम, गैस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच MoU समझौता।
-
3:01 PM (IST) Jan 14, 2018प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली के तीन मूर्ति स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में तीन मूर्ति चौक का नाम बदलकर तीन मूर्ति हाइफा चौक किया।
-
2:24 PM (IST) Jan 14, 2018PM मोदी और इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन मूर्ति-हाइफा स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
-
2:17 PM (IST) Jan 14, 2018शहीदों को श्रद्धांजलि देने तीन मूर्ति हाइफा चौक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू।
-
2:07 PM (IST) Jan 14, 2018नेतन्याहू ने इजरायल में कहा था, ‘हम इजरायल और दुनिया की इस महत्वपूर्ण ताकत के साथ संबंधों को मजबूत करेंगे। यह हमारे सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार और पर्यटन क्षेत्रों के हित में है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों को भी फायदा होगा। यह इजरायल के लिए एक बड़ा वरदान होगा।’
-
2:06 PM (IST) Jan 14, 2018भारत के लिए निकलने से पहले नेतान्याहू ने कहा था, ‘आज शाम मैं भारत की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहा हूं। मैं वहां प्रधानमंत्री से मिलूंगा, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी से। भारत के राष्ट्रपति और कई अन्य नेताओं के साथ भी मुलाकात करूंगा। हम कई करारों पर दस्तखत करेंगे।’
-
2:01 PM (IST) Jan 14, 2018PM मोदी ने नेतन्याहू का गले मिलकर किया स्वागत। तीनमूर्ति-हाइफा स्मारक जा रहे हैं मोदी और नेतन्याहू।
-
1:58 PM (IST) Jan 14, 2018प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू का दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर किया स्वागत।
-
1:51 PM (IST) Jan 14, 2018दोनों देशों के बीच 3,181 करोड़ रुपये की ऐंटि-टैंक मिसाइल की डील हो सकती है। भारत को इस सौदे के जरिए 8,000 ऐंटि-टैंक मिसाइल मिल सकती हैं।
-
1:49 PM (IST) Jan 14, 2018नेतन्याहू का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है और इस दौरान दोनों देशोें के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद है।
-
1:48 PM (IST) Jan 14, 2018नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विमान। नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद करेंगे स्वागत।