1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इस्राइल के राष्ट्रपति रिवलिन छह दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे

इस्राइल के राष्ट्रपति रिवलिन छह दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2016 11:08 am IST,  Updated : Nov 14, 2016 11:08 am IST

मुंबई: इस्राइल के राष्ट्रपति र्यूवेन रिवलिन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने के उद्देश्य से अपनी छह दिवसीय भारत यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे। रिवलिन कारोबारियों और शिक्षाविदों के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई

Israel President Reuven Rivlin - India TV Hindi
Israel President Reuven Rivlin

मुंबई: इस्राइल के राष्ट्रपति र्यूवेन रिवलिन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने के उद्देश्य से अपनी छह दिवसीय भारत यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे। 

रिवलिन कारोबारियों और शिक्षाविदों के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई हवाईअड्डे पहुंचे, जहां से आज वह दिल्ली रवाना होंगे। 

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग के स्थलों एवं संयुक्त परियोजनाओं का दौरा करेंगे। 
इस्राइली नेता चंडीगढ़ में एक एग्रो-टेक सम्मेलन के उद्घाटन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ शामिल होंगे। 

वह मुंबई में 2008 में आतंकियों का निशाना बने स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और महात्मा गांधी तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 
छब्बीस नवंबर, 2008 को मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के चबाड हाउस में छह यहूदी मारे गए थे। 

रिवलिन वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों और यहूदी समुदाय के लोगों के साथ भी बैठक करेंगे। 

मुंबई के लिए विमान से उड़ान भरने से पहले रिवलिन ने कहा, मैं इस्राइल के अहम सहयोगी और करीबी मित्र भारत की महत्वपूर्ण यात्रा के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत और इस्राइल के बीच कई समानताएं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत