1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद के ठिकानों पर आयकर का छापा

कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद के ठिकानों पर आयकर का छापा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 21, 2017 11:50 am IST,  Updated : Sep 21, 2017 11:50 am IST

सिद्धार्थ एक व्यवसायी हैं, जो कैफे कॉफी डे आउटलेट के संस्थापक व मालिक हैं। शहर के विट्ठल माल्या रोड पर स्थित कंपनी के मुख्यालय और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है।

CCD-IT_Raid- India TV Hindi
CCD-IT_Raid Image Source : PTI

बेंगलुरु: आयकर विभाग (आईटी) के अधिकारियों ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा के दामाद वी.जी. सिद्धार्थ की कंपनियों पर कर चोरी को लेकर छापा मारा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईटी संयुक्त आयुक्त एस. रमेश ने यहां आईएएनएस को बताया, "छापेमारी जारी है और अधिकारी कर चोरी के सबूतों की तलाश कर रहे हैं।" ये भी पढ़ें: ‘तीन दिन बाद यानी 23 सितम्बर को धरती से टकराएगा ग्रह, वो होगा विनाश का दिन’

सिद्धार्थ एक व्यवसायी हैं, जो कैफे कॉफी डे आउटलेट के संस्थापक व मालिक हैं। शहर के विट्ठल माल्या रोड पर स्थित कंपनी के मुख्यालय और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है।

रमेश ने कहा, "कितने स्थानों पर छापेमारी की गई और अन्य जानकारियां छापेमारी समाप्त होने के बाद ही जाएंगी।" पूर्व विदेश मंत्री कृष्णा कांग्रेस से अपना 46 सालों का नाता तोड़ने के बाद मार्च में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत