1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े 16 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

केजरीवाल के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े 16 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2018 10:13 am IST,  Updated : Oct 10, 2018 12:14 pm IST

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कैलाश के घर पर छापेमारी जारी है।

केजरीवाल के परिवहन मंत्री के घर इनकम टैक्स का छापा- India TV Hindi
केजरीवाल के परिवहन मंत्री के घर इनकम टैक्स का छापा

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े 16 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कैलाश के घर पर छापेमारी जारी है। अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि इनकम टैक्‍स विभाग ने किस मामले को लेकर ये छापेमारी की है। कैलाश गहलोत दक्षिण पश्चिमी दिल्‍ली के नजफगढ़ से विधायक हैं और मई 2017 में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्‍हें परिवहन मंत्री बनाया था।

उधर, आम आदमी पार्टी ने आईटी के छापों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। छापे के फौरन बाद 'आप' के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'हम जनता को सस्ती बिजली दे रहे, मुफ्त पानी दे रहे, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य दे रहे हैं। सरकारी सेवाएं घर-घर तक पहुंचा रहे हैं और वे सीबीआई, ईडी से हमारे मंत्रियों और नेताओं के घर छापे पड़वा रहे हैं।'

वहीं केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? मोदी जी, आपने मुझ पर, सत्येन्द्र पर और मनीष पर भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने के पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफ़ी तो मांग लीजिए?'

आपको बता दें कि इस साल जुलाई में आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव के परिवार से जुड़े एक अस्पताल समूह के कई परिसरों छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान विभाग ने 27 लाख रुपये की नकदी, कई दस्तावेज और भुगतान की रसीद जब्त की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत