नई दिल्ली : हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहानी वानी के मारे माने के बाद 48 दिनों से कश्मीर में चल रही अशांति के बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुफ्ती ने मीडिया को बताया कि भारतीय लोकतंत्र में सबसे ज्यादा आजादी है। उनके मुताबिक PDP और BJP कश्मीर में शांती चाहते हैं।
मुफ्ती ने यह भी कहा कि कुछ लोग युवा और बच्चों को गुमराह कर रहे हैं। पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए मुफ्ती ने कहा पाक कश्मीर का माहौल खराब कर रहा है पाकिस्तान ने हमेशा कश्मीर के हालात को खराब किया है, ऐसा करके पाक ने भारते के साथ बातचीत के सारे अवसर खो दिए हैं। मुफ्ती का कहना है कि पाक ने भारत की साकारात्मक पहल का जवाब नहीं दिया। मोदी और राजनात ने समस्या सुलझाने की पहल की, लेकिन अब पाक को पहल करनी होगी।
राज्य में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते आठ जुलाई को घाटी में अशांति की शुरुआत होने के बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच पहली बार मुलाकात हुई। इस सप्ताह की शुरुआत में मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले राज्य के विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी।
इस बैठक के बाद मोदी ने कश्मीर की स्थिति को लेकर ‘गहरी चिंता और दुख व्यक्त’ किया था और जम्मू-कश्मीर की समस्या का एक ‘स्थायी और दीर्घकालिक’ समाधान तलाशने के लिए सभी राजनीतिक दलों से एक साथ मिल कर काम करने का आह्वान किया था।
बीते आठ जुलाई को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। महबूबा ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का बचाव किया था।
देखिए वीडियो-