1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जेटली ने की गो-मांस खाने वालों पर नक़वी की टिप्पणी की निंदा

जेटली ने की गो-मांस खाने वालों पर नक़वी की टिप्पणी की निंदा

 Written By: PTI
 Published : May 23, 2015 03:31 pm IST,  Updated : May 23, 2015 10:38 pm IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी की उस टिप्पणी से असहमति व्यक्त की जिसमें उन्होंने की कहा था कि जो गो-मांस के बिना नहीं रह

जेटली ने की गो-मांस पर...- India TV Hindi
जेटली ने की गो-मांस पर नक़वी की टिप्पणी की निंदा

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी की उस टिप्पणी से असहमति व्यक्त की जिसमें उन्होंने की कहा था कि जो गो-मांस के बिना नहीं रह सकते उन्हें पाकिस्तान या किसी और देश चले जाना चाहिए।

जेटली ने कहा कि इस तरह के बयान का सरकार या उसकी नीतियों पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगी।

जेटली शनिवार को मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धियों पर प्रेस कॉंफ़्रेंस को संबोधित कर रहे थे।  नक़वी की टिप्पणी के बारे में पऊछे जाने पर उन्होंने कहा, "ये स्वाभाविक है कि लोग अपनी ज़िम्मेदारियों को समझें। प्रधानमंत्री ने भी कई बार ये बात की है।"

इस मौक़े पर कुछ न्यूज़ चैनतों द्वारा इस टिप्पणी को उछाले जाने पर जेटली ने कहा, "ये बात और है कि इस तरह की टिप्पणियां आपके चैनलों को आकर्षित करती हैं।।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत