1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयललिता ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

जयललिता ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2015 03:21 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 05:30 pm IST

चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने आर.के. नगर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन शुक्रवार को दाखिल किया। मतदान 27 जून को होगा। जयललिता ने दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री के

जयललिता ने विधानसभा...- India TV Hindi
जयललिता ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने आर.के. नगर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन शुक्रवार को दाखिल किया। मतदान 27 जून को होगा।

जयललिता ने दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें शपथ लेने के छह माह के भीतर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हो जाना है।

वह सितंबर 2014 में उस समय अयोग्य ठहरा दी गई थीं, जब बेंगलुरू की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था, और उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

जयललिता ने जिस दिन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, आर.के नगर से एआईएडीएमके के विधायक पी. वेट्रिवल ने जयलिता के निर्वाचन के लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत