1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2021 01:06 pm IST,  Updated : May 25, 2021 01:06 pm IST

राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग में चौधरी जयंत सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया गया।

जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला- India TV Hindi
जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला Image Source : FILE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग में चौधरी जयंत सिंह को सर्व सम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। 

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का नाम अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। पू्र्व सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। अध्यक्ष चुने जाने पर जयंत चौधरी ने सभी का आभार जताया।

जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
Image Source : PRESS RELEASEजयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत