1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयराम रमेश ने कहा, मोदी यानी मर्डरर ऑफ डेमोक्रेटिक इंडिया

जयराम रमेश ने कहा, मोदी यानी मर्डरर ऑफ डेमोक्रेटिक इंडिया

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 07:45 pm IST,  Updated : May 25, 2015 07:46 pm IST

वाराणसी: केंद्र में काबिज नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने बनारस के छावनी इलाके में स्थित एक होटल में मीडिया के सामने रिपोर्ट कार्ड रखा।

मोदी यानी मर्डरर ऑफ...- India TV Hindi
मोदी यानी मर्डरर ऑफ डेमोक्रेटिक इंडिया : जयराम रमेश

वाराणसी: केंद्र में काबिज नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने बनारस के छावनी इलाके में स्थित एक होटल में मीडिया के सामने रिपोर्ट कार्ड रखा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नमो का मतलब 'नो एक्शन मैसेजिंग ओनली' है, जबकि मोदी शब्द का असली मतलब 'मर्डरर ऑफ डेमोक्रेटिक इंडिया' है। जयराम रमेश ने मथुरा में मोदी के रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा, "पीएम को हेमा मालिनी ने बुलाया है, इसलिए रैली के लिए उन्होंने मथुरा को चुना, बनारस को नहीं।"

प्रधानमंत्री के विदेश भ्रमण पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी की तरह सुपर गगन विहारी वाजपेयी बनकर विदेशों का भ्रमण कर रहे हैं।"

जयराम रमेश ने कहा, "मोदी आजकल केवल अपनी भक्ति का योग सभी को सिखा रहे हैं। केंद्र में सरकार भाजपा की नहीं, बल्कि मोदी हुकूमत है जहां मंत्री केवल संतरी बनकर रह गए हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि मोदी के सामने कुछ बोल दे। वह बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रहे हैं और भारत के ट्रेनों में शौचालय तक नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि मोदी का 'काउंट डाउन' शुरू हो चुका है। पहले दिल्ली चुनाव में हार, इसके बाद भूमि अधिग्रहण विधेयक पर हार और तीसरी हार बिहार चुनाव में होनी है।

रमेश ने कहा कि मोदी सरकार 'किसान मुक्त' भारत बना रही है। इस समय नरेंद्र मोदी का 'यू-टर्न' चल रहा है। आधार कार्ड, भूमि अधिग्रहण विधेयक, नमामि गंगे और जीएसटी, एफडीआई-ये सभी योजनाएं यूपीए की थीं। मोदी ने इनमें कुछ संशोधन कर केवल नाम बदल दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।