1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. JDU नेता ने लालू के पक्ष में टिप्पणी कर पार्टी को असहज स्थिति में डाला

JDU नेता ने लालू के पक्ष में टिप्पणी कर पार्टी को असहज स्थिति में डाला

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2017 11:00 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 11:01 pm IST

जेडीयू नेता ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजद प्रमुख तथा उनके परिवार के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है तथा इससे राजद को राजनीतिक लाभ मिलेगा...

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

पटना: वरिष्ठ जदयू नेता उदय नारायण चौधरी ने आज उस समय अपनी पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया जब उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजद प्रमुख तथा उनके परिवार के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है तथा इससे राजद को राजनीतिक लाभ मिलेगा।

नीतीश कुमार नीत पार्टी को असहज स्थिति में डालते हुए चौधरी ने पटना में कहा कि लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई बदले की भावना से की गई प्रतीत होती है।

उन्होंने कहा कि इसका उलटा प्रभाव भी पड़ सकता है और इससे राजद को फायदा होगा। उन्होंने हालांकि इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या वह अपनी ही पार्टी और सहयोगी भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। चौधरी ने कहा कि वह सिर्फ एक उदाहरण देना चाहेंगे कि सोना आग से नहीं जलता बल्कि और निखार ला देता है।

जदयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने चौधरी की बातों का प्रतिवाद करते हुए कहा कि लालू प्रसाद को दो दशक पुराने मामले में अदालत ने दोषी ठहराया है और इसमें बदले की कार्रवाई का सवाल कहां पैदा होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत