1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, प्रियंका के मिशन यूपी को बड़ा झटका

भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, प्रियंका के मिशन यूपी को बड़ा झटका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2021 12:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 01:47 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थामा।

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद ने भाजपा के चाणक्य अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल भी उनके साथ मौजूद थे। जितिन प्रसाद दो बार कांग्रेस के टिकट पर यूपी से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं।

इस मौके पर जितिन प्रसाद ने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी में शामिल करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "ये मेरे जीवन में नया अध्याय है। मेरे कांग्रेस पार्टी से 3 पीढ़ियों का जुड़ाव रहा है। मैंने बहुत सोच समझ के ये निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा कि आज कोई असली मायने में कोई राजनीतिक दल है तो वो भाजपा है। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष या क्षेत्र के हो गए हैं मगर राष्ट्रीय दल के नाम पर कोई दल है तो वो भाजपा है।

जितिन प्रसाद ने कहा कि पीएम रात दिन देश की सेवा में लगे हुए हैं। वो नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, उसमें मुझे ही एक छोटा सा योगदान करने का अवसर मिलेगा। पीएम ने गांव-गांव में कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है, असली में जरूरतमंद लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस दल में था, वहां मुझे महसूस हुआ कि हम लोग राजनीति कर रहे हैं। यहां हम अपने लोगों के लिए काम नहीं आ सकते हो वहां रहने का क्या मतलब। 

पढ़ें- कौन हैं जितिन प्रसाद? जिनके आने से खुश है BJP और जाने से कांग्रेस निराश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जितिन प्रसाद के भाजपा का दामन थामने से भगवा खेमे को निश्चित ही बढ़त मिलने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका होगा। इस वक्त प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में जितिन प्रसाद का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है। जितिन प्रसाद ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनको लेकर साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी ये अटकलें थीं कि वो पार्टी से नाराज है औऱ कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं लेकिन तब वो कांग्रेस में बने रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत